फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चोरी की तीन बाइक के साथ एक गिरफ्तार

चोरी की तीन बाइक के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 19 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
चोरी की तीन बाइक के साथ एक गिरफ्तार
अंबारी। दीदारगंज थाने की पुलिस सोमवार की शाम सिसवारा बाजार से चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार की। उसकी निशानदेही पर दो अन्य बाइक और कई वाहनों के नंबर प्लेट बरामद हुए। पुलिस ने गिरफ्तार चोर का चालान कर दी। उससे हुए पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम और पते की जानकारी होने पर उनकी तलाश में जुटी हुई है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार चोर आकाश सिंह पुत्र मान सिंह सरायमीर थाना क्षेत्र के धंगवल गांव का निवासी है। वह पेशेवर चोर है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सोमवार की शाम साढ़े छह बजे एसओ दीदारगंज राजकुमार सिंह सिसवारा बाजार के पास वाहन चेक कर रहे थे। इस दौरान आकाश उधर से बाइक लेकर गुजरा। आकाश को रोककर उसके वाहन का कागजात चेक किया गया तो उसके पास मौजूद नहीं था। शक होने पर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर दो अन्य चोरी की बाइक और कई वाहनों का नंबर प्लेट बरामद हुआ। एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार चोर का चालान कर दिया गया। उससे मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed