फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नाराज छात्रों ने लगाया जाम, एक घंटे बाद खुला

नाराज छात्रों ने लगाया जाम, एक घंटे बाद खुला

Sat, 01 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
नाराज छात्रों ने लगाया जाम, एक घंटे बाद खुला
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के मसूरियापुर गांव में स्थित एक इंटर कालेज मेें शुक्रवार की सुबह दो छात्रों की मनबढ़ द्वारा पिटाई करने के मामले में स्कूल की तरफ से कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज छात्रों ने सुबह कालेज के पास सड़क जाम कर दिया। महुला गढ़वल बांधा जाम होने की सूचना पर कालेज प्रबंधक पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिलाकर एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया। रौनापार थाने के अभ्नपट्टी गांव निवासी श्यामसुंदर (16) पुत्र उत्तम यादव और अजगरा मशरकी नैनीजोर गांव निवासी शनि गुप्ता (17) पुत्र संजय मसूरियापुर गांव में स्थित एक इंटर कालेज में पढ़ते हैं। इन दोनों का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह प्रार्थना के समय नैनीजोर गांव निवासी एक व्यक्ति पहुंचा। इन दोनों को खींचकर बाहर ले गया और लाठी से पीटा। इस मामले में स्कूल की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे छात्रों ने कालेज के पास महुला गढ़वल बांध जाम कर दिया। सड़क जाम होने की सूचना पर प्रबंधक राममिलन पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिलाकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त करा दिया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed