{"_id":"5ad0efb54f1c1b87028b45ba","slug":"111523642293-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलघाट मुहल्ला में एक व्यक्ति के मकान में छत से घुसकर चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया। परिवार के लोग कैंसर की इलाज के लिए मुंबई गया है। गुरुवार को घर लौटकर शहर कोतवाली में तहरीर दी गई।
मनोज कुमार पेशे से अधिवक्ता हैं। वह शहर के कोलघाट मुहल्ले में परिवार सहित रहते हैं। मनोज की पत्नी को कैंसर है। वह करीब एक माह पूर्व पत्नी को लेकर मुंबई इलाज कराने चले गए। इधर मनोज के बंद मकान में छत के रास्ते चोर भीतर घुस गए और अंदर से करीब छह लाख रुपये मूल्य का आभूषण, साड़ी, कपड़ा, कीमती सामान आदि चुरा लिया। गुरुवार को मनोज अपनी पत्नी को मुंबई से गुरुवार को लेकर घर लौटे। जैसे ही मकान का ताला खोलकर भीतर घुसे तो कमरों में बिखरे सामान, खुली आलमारी, टूटी अटैची और बक्सों को देखकर दंग रह गए। मनोज कुमार चोरी गए सामानों का मिलान कर गुरुवार की शाम को शहर कोतवाली में तहरीर दी। रोडवेज चौकी प्रभारी मौका मुआयना कर वापस लौट गए। सीओसिटी सच्चिदानंद ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है, रिपोर्ट अभी तक नहीं दर्ज है।
दुकान का ताला तोडक़र चोरी
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के मोलनापुर नत्थनपट्टी बाजार में स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान का ताला तोडक़र गुरुवार की रात चोर भीतर घुसे और 30 हजार रुपये नगद और 1.50 लाख रुपये मूल्य का कपड़ा आदि चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
पीड़ित श्यामफेर कन्नौजिया कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रशूलपुर पासीपुर गांव के निवासी हैं। मोलनापुर नत्थनपट्टी बाजार में वह किराए का कमरा लेकर जनरल स्टोर की दुकान खोला है। गुरुवार की रात बाजार का सुनसान माहौल पाकर चोर दुकान का ताला तोडक़र भीतर घुसे और दुकान में रखा 30 हजार रुपये नगद और 1.50 लाख रुपये का कपड़ा आदि चुराि लिया। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।