फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सिलेंडर संचालित कई वाहनों से ढोए जाते स्कूली बच्चे

सिलेंडर संचालित कई वाहनों से ढोए जाते स्कूली बच्चे

Sat, 12 Jan 2019 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर संचालित कई वाहनों से ढोए जाते स्कूली बच्चे
आजमगढ़। सिलेंडर संचालित वाहनों से बच्चों को स्कूल पहुंचाने व घर लाने की कवायद में कई वाहन जुटे हुए है। ऐसे आधा दर्जन प्राइवेट स्कूली वाहन सड़कों पर फर्राटा भरते आसानी से नजर आ जाते है, लेकिन इन वाहनों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके चलते आज भी धड़ल्ले से ऐसे वाहन संचालित किए जा रहे है। एआरटीओ, पुलिस विभाग के साथ ही स्कूल प्रबंधन भी ऐसे वाहनों की ओर ध्यान नहीं देते है। शहर के अतलस पोखरा क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में कई प्राइवेट स्कूली वाहन बच्चों को ढोने का काम करते है। इसमें आटो के साथ ही मारूति वैन आदि का प्रयोग किया जाता है। इन्हीं वाहनों में कई मारूति वैन ऐसे है, जिसे सीएनजी के बजाए घरों में प्रयोग होने वाले गैस सिलेंडरों से संचालित किया जाता है। ऐसा नहीं है कि स्कूल प्रबंधन, आरटीओ विभाग व पुलिस महकमा के साथ ही अभिभावक इससे अनभिज्ञ है, फिर भी अवैध रुप से संचालित इन प्राइवेट स्कूली वाहनों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके चलते हमेशा ही हादसों की आशंका बनी रहती है। संबंधित विभागों की अनदेखी कभी भी किसी बड़ी घटना का कारण बन सकती है, लेकिन इस मुद्दे पर कार्रवाई तो दूर कूछ भी बोलने से संबंधित विभागों के अधिकारी बचते नजर आते है।
विज्ञापन


पूर्व में जिले में भी स्कूल वैन में लग चुकी है आग
आजमगढ़। जिले में भी स्कूल वैन में सिलेंडर निकलने वाले गैस से आग लगी थी। जिसमें दर्जन भर बच्चें झुलस गई थे। मां जशोदा स्माकर इंटर कालेज मोहम्मदपुर छीही की वैन घटना वाले दिन बच्चों को लेने बिलरियागंज नसीरपुर मार्ग पर गई हुई थी। इसी दौरान वैन में आग लग गई थी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। दर्जन भर बच्चें झुलस गए थे। बगवार गांव निवासी ओम प्रकाश यादव पुत्र लालबहादुर यादव ने आग का गोला बनी वैन से बच्चों को किसी तरह से बाहर निकाला था। ओमप्रकाश के इस कवायद पर उसे राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। स्कूल वैनों के हादसों की बात की जाए तो 18 जुलाई 2016 को अहरौला थाना क्षेत्र के पुरा कोदई गांव के पास बच्चों से भरी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई थी। स्टेयरिंग फेल होने के चलते यह घटना घटी थी। जिसमें दर्जन भर बच्चों चोटिल हुए थे। वहीं 13 दिसंबर 2017 को जीयनपुर क्षेत्र में स्कूल वैन की ट्रक से टक्कर हुई थी, जिसमें चालक की मौत भी हो गई थी। अभी हाल में ही 20 अगस्त 18 को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अवांव गांव के पास बच्चों से भरी स्कूल वैन पलट गई थी। इस हादसे में भी दर्जन भर बच्चों को चोट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed