फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बस की टक्कर से वृ्ध की मौत, लगाया जाम

बस की टक्कर से वृ्ध की मौत, लगाया जाम

Sat, 29 Sep 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से वृ्ध की मौत, लगाया जाम
जहानागंज। थाना क्षेत्र के सोहवल बाजार के पास शनिवार की दोपहर अनियंत्रित बस की टक्कर से घायल हुए साइकिल सवार वृद्ध की इलाज के दौरान देर शाम को मौत हो गई। गांव के लोग उसकी लाश लेकर सोहवल बाजार पहुंचे और शव रखकर जाम कर दिया। लोग आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग कर रहे थे। जाम लगने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जहानागंज नदीम अहमद फरीदी पहुंचे और दस मिनट बाद जाम समाप्त करा दिया। मृत रामरज (65) मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के चकसहजा गांव के निवासी थे। वह धान के खेत में पानी देने के लिए शनिवार की दोपहर साइकल से डीजल लेने जा रहे थे। जैसे ही सोहवल बाजार के पास पहुंचे कि अनियंत्रित बस की टक्कर से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर शाम को मौत हो गई। रामरज एक बेटे के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed