{"_id":"5ab691b04f1c1bc1758b7405","slug":"101521914288-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट खेलने के विवाद में मारपीट, नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेट खेलने के विवाद में मारपीट, नौ घायल
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार त्रिपुरार खालसा गांव में शनिवार की शाम क्रिकेट खेलने के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुुनी के बाद मारपीट हुई। मनबढ़ों ने पीटकर एक पक्ष के नौ लोगों को घायल कर दिया। इन्हें पीएचसी महराजगंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने दो लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि अन्य का वहीं पर इलाज चल रहा है।
घायल होने वालों में सूरज (26), पंकज (18), सुमन (20), उजाला (18), अजय (17), शारदा देवी (45),. प्रतिमा (19), अरविंद (25) और माधुरी (35) का नाम शामिल है। यह सभी महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार त्रिपुरार खालसा गांव के निवासी हैं। घायलों के मुताबिक सूरज, पंकज आदि शनिवार की शाम गांव में क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान गांव के अन्य बच्चे भी मौजूद थे और खेल रहे थे। खेल के विवाद में ही सूरज से कोई बात होने पर सभी उसे पीटने लगे। मारपीट होने पर अन्य लोग बीच बचाव करने पहुंचे तो मनबढ़ इन सभी को भी मारपीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद गांव के लोग पहुंच गए और मामले में बीच बचावकर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने पंकज और अजय को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अन्य दोनों का वहीं पर इलाज चल रहा है।