फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona suspect was referred to the dialysis failure

डायलसिस की व्यवस्था न होने पर कोरोना संदिग्ध को किया गया था रेफर

Fri, 15 May 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Corona suspect was referred to the dialysis failure
आजमगढ़/जहानागंज। राजकीय मेडिकल कालेज पर अभी डायलसिस की सुविधा नहीं उपलब्ध है, जिसके चलते ही कोरोना संदिग्ध मरीज को यहां से रेफर किया गया था। जिस कोरोना संदिग्ध की मौत हुई है, उसके गुर्दे में भी समस्या आ गई थी और इसके लिए डायलसिस अत्यंत जरूरी था।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज को शासन ने लेवल-3 अस्पताल के रुप में अपग्रेड करने का निर्देश दिया हुआ है। इसके लिए धनराशि भी अस्पताल प्रशासन को मिल चुकी है। यहां 20 बेड के वेंटिलेटर के साथ ही डायलसिस की सुविधा का निर्देश है। अभी मात्र चार वेंटिलेटर ही यहां उपलब्ध है। वहीं डायलसिस की कोई व्यवस्था नहीं है। तीन दिनों पूर्व ही डीएम ने सीएमओ को मशीन व वर्कर प्राइवेट अस्पतालों से हॉयर कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था, इसके बाद भी अभी यहां कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। इसके चलते ही कोरोना संदिग्ध को यहां से रेफर करना पड़ा और उसकी हॉयर सेंटर पहुंच कर मौत हो गई। अस्पताल को लेवल-3 अस्पताल के रूप में तब्दील करने की कवायद फिलहाल धीमी है। प्राचार्य, सीएमओ दावा कर रहे हैं कि मेडिकल कालेज अस्पताल को लेवल-3 अस्पताल के रूप में तब्दील करने की कवायद चल रही है लेकिन अभी इसमें समय नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed