फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona is out of control now, 322 new positives found

अभी बेकाबू है कोरोना, 322 मिले नए पॉजिटिव

Tue, 27 Apr 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Corona is out of control now, 322 new positives found
आजमगढ़। जिले में कोरोना संक्रमण अभी बेकाबू है। नियंत्रण की सारी कवायद फेल ही नजर आ रही है। मंगलवार को जिले में कुल 322 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। लोगों में संक्रमण को लेकर हड़कंप तो है लेकिन लापरवाही भी जारी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को नए पॉजिटिव मरीज मिलन की संख्या पर कुछ कंट्रोल नजर आया। लेकिन इसे स्थायी नहीं कहा जा सकता है। मंगलवार को कुल 322 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। इन मरीजों के मिलने से जिले में अब तक मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 11517 पर पहुंच गई है। वहीं वर्तमान में जिले में एक्टिव केस की संख्या 3400 है। सीएमओ ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर लगाम की कवायद फेल हो रही है। इसके पीछे जिम्मेदार हम और आप सभी है। कोई भी कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन नहीं कर रहा है। यदि सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क की अनिवार्यता का कड़ाई से पालन हो तो निश्चित तौर पर दो से चार दिन में ही यह संक्रमण नियंत्रित हो जाए, लेकिन गाइड लाइन की अनदेखी हर जगह देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed