{"_id":"6416080767e4cd64b80e27a4","slug":"control-room-completely-failed-azamgarh-news-c-20-1-109298-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम पूरी तरह से फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम पूरी तरह से फेल
विज्ञापन
बिजली कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए प्रशासन की ओर से की गई कंट्रोल रूम की सारी व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। प्रशासन की ओर से लोगों की सहायता के लिए दो नंबर जारी किए गए हैं। जिसमें लैंड लाइन नंबर आउट ऑफ आर्डर बता रहा है और मोबाइल नंबर पूरे दिन तो व्यस्त रहता है लेकिन रात को घंटी बजने के बाद उसे उठाने वाला कोई नहीं होता।
हड़ताल के दौरान बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए डीएम विशाल भारद्वाज की ओर से दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इस कंट्रोल रूम का प्रभारी एसडीएम जल राजन चौधरी को बनाया गया है। प्रशासन द्वारा जारी लैंड लाइन नंबर 05462356039 है जो डायल करने पर आउट ऑफ आर्डर बताता है। वहीं दूसरा मोबाइल नंबर 9454417172 पूरे दिन व्यस्त रहता है। रात में इस पर घंटी तो जाती है लेकिन उसे उठाने वाला कोई नहीं होता है। शनिवार को दिन में लगभग एक बजे जब कंट्रोल रूप की पड़ताल की गई थी। तीन महिला कर्मियों के साथ तीन पुरुष कर्मी तैनात मिले। मौके पर मौजूद तीन पुरुष कर्मियों में एक पुरुष कर्मी घोड़े बेंचकर सोता मिला। लगभग 10 मिनट तक हम कंट्रोल रूम में रहे लेकिन उक्त व्यक्ति के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। कार्यालय में तैनात एक महिला कर्मी ने बताया कि अब तक कुल 160 लोगों की शिकायत दर्ज की गई है। जिनमें से ज्यादातर शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। इस संबंध में जब एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह को बताया गया तो उन्होंने तत्काल फोन कर कंट्रोल रूम कर्मियों की क्लास लगाई और कहा कि अगर फोन पर नहीं उठा संबंधित की खैर नहीं। सभी लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छी तरह से करें।