फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congressmen pay tribute to the martyred soldiers on Rahul Gandhi's birthday

राहल गांधी के जन्मदिन कांग्रेसियों ने शहीद जवानों को किया नमन

Fri, 19 Jun 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Congressmen pay tribute to the martyred soldiers on Rahul Gandhi's birthday
आजमगढ़। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना जन्मदिन न मनाने और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने की घोषणा की थी। इस क्रम शुक्रवार को कांग्रेसियों ने शहीद जवानों को नमन कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। मास्क और सैनिटाइजर का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

फूलपुर स्थिति कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर शाहिद शादाब की ओर से गलवां घाटी में शहीद हुए भारतीय जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। शाहिद शादाब ने कहा कि चीन का कायरतापूर्ण रवैया हिंदुस्तान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। सभी लोगों को चीन की आर्थिक नीतियों की खिलाफत करनी होगी। चीन से आयात किए गए सामानों का हमें कदापि प्रयोग नहीं करना चाहिए। 10 परिवारों को छप्पर के लिए आर्थिक सहायता, 15 परिवार को राशन और पांच ठेला लगाने वालों को बारिश से बचने के लिए छाता दिया। अंगद यादव, टिल्ठू, रामआसरे, मोतीन अहमद, जगदीश, इस्माइल, सिकंदर, राजेश, आदि उपस्थित थे। पंकज मोहन सोनकर के नेतृत्व में शहीद हुए सैनिकों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह, डॉ. रमेश शर्मा, इंदल सिंह, त्रिभुवन दुबे, रियाज अहमद, अंगद सोनकर, मनीष, कुंदन, बृजेश आदि उपस्थित रहे। अहरौला क्षेत्र के फुलवरिया बाजार में कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में शहीदों के नाम श्रद्धांजलि सभा हुई। जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, संजय सिंह, हनुमान सिंह, राम मिलन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed