फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress took out a procession and demonstrated against the inflation of petroleum products

पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन

Fri, 11 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Congress took out a procession and demonstrated against the inflation of petroleum products
आजमगढ़। पेट्रोलियम और खाद्य पदार्थों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। जिले भर में जुलूस निकाला और पेट्रोल पंपों पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव शमशाद अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता को लूटने में लगी है। कांग्रेस ने जो कुछ बनाया था, यह सरकार उसे बरबाद करने पर तुली है। डीजल और पेट्रोल मूल्य वृद्धि सरकार की देन है, उसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आई और अपने वादे को भूल गई। सरकार डीजल पेट्रोल से लगभग 70 प्रतिशत मुनाफा कमा रही है। कोरोना काल में तमाम लोग बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे वक्त में जनता को राहत देने के बजाए सरकार गरीब जनता की जेबों पर डाका डालने का काम कर रही है। लगातार पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि कर रही है जिससे किसान एवं मध्यमवर्ग बुरी तरह प्रभावित है। यदि मोदी सरकार तत्काल पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर बेलाल अहमद, तेज बहादुर यादव, श्यामदेव यादव, मुन्नू यादव, ओंकार पांडेय, सुरेंद्र सिंह, जगदंबिका चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस ने भी जिले भर में विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष पुनीत राय और शहर अध्यक्ष नजम शमीम के नेतृत्व हर्रा की चुंगी स्थित पेट्रोल पंप पर एक प्रतीकात्मक विरोध एवं प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में युवा इस मौके पर रियाजुल हसन, डा. आदित्य सिंह, सीपी यादव, मोहम्मद अबसार, आशीष राय, सोनू प्रजापति, मालती देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में भी कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कोठरा प्रेट्रोल पंप पर ब्लाक अध्यक्ष सतेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष रमेश राजभर की अध्यक्षता में मंहगाई को लेकर धरना दिया। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार मुहम्मदपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में नंदांव पेट्रोल पंप पर कांग्रेस ने धरना दिया। तहबरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंशुमाली राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया। अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष अशोक सिंह,तथा ब्लाक अध्यक्ष यदुनाथ सिंह के नेतृत्व में बढ़या बाजार के जय मंगल किसान सेवा केंद्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार जिला महासचिव शाहिद शादाब के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। गोसाई की बाजार प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक अध्यक्ष अहेमर वकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया व एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार जिला महासचिव रविकांत त्रिपाठी व पीसीसी सदस्य संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में महराजगंज स्थित पेट्रोल पंप पर धरना व प्रदर्शन किया। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार सुख शांति पेट्रोल पंप के पास कांग्रेसियों ने ब्लाक अध्यक्ष रविशंकर पांडेय के नेतृत्व में धरना दिया। मुबारकपुर व अमिलो प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कुकुड़ीपुर के पेट्रोल पंप पर प्रदेश सचिव रामअवध यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed