फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Composite grant of Rs 12.3 crore received for beautification of 2704 schools

Azamgarh News: 2704 विद्यालयों को संवारने के लिए मिली 12.3 करोड़ की कंपोजिट ग्रांट

Tue, 05 Dec 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Composite grant of Rs 12.3 crore received for beautification of 2704 schools
आजमगढ़। परिषदीय स्कूलों में संसाधनों की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कंपोजिट ग्रांट जारी हो गया है। 2704 स्कूलों को 12 करोड़ तीन लाख रुपये का बजट मिला है। स्कूलों को संवारने के साथ ही टैबलेट के लिए राशि खर्च की जाएगी। प्रत्येक स्कूल को दो-दो टैबलेट मिले हैं। प्रत्येक टैबलेट के लिए नया सिम व इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए 1,500 रुपये की दर से तीन हजार रुपये तक स्कूल के प्रधानाध्यापक खर्च कर सकेंगे। इससे पूरे सत्र में टैबलेट इंटरनेट से जुड़ा रहेगा।
विज्ञापन

स्कूलों को टैबलेट दिए जाने पर शिक्षक सिम व इंटरनेट की खर्च को लेकर सवाल खड़े कर रहे थे। विभाग ने पहले ही कंपोजिट ग्रांट से खर्च करने की व्यवस्था दी थी। लेकिन बजट जारी नहीं हो सका था। शनिवार की देर शाम विभाग ने कंपोजिट ग्रांट का बजट भी जारी कर दिया। छात्र संख्या के हिसाब से स्कूलों को बजट दिया गया है। इससे स्कूलों के पास पर्याप्त धनराशि हो गई है। बजट से टैबलेट संचालन पर खर्च के साथ ही हैंडपंप व सबमर्सिबल के पास पक्का प्लेटफॉर्म के साथ ही सोख्ता गड्ढे का निर्माण कराना है। रसोईघर में बर्तनों की साफ-सफाई के लिए जलापूर्ति व जलनिकासी की व्यवस्था की जाएगी। फर्स्ट एड बाॅक्स में एक्सपायर दवाओं को नष्ट कर नई दवाओं की व्यस्था करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। रोशनी के लिए ट्यूबलाइट के साथ एलईडी बल्ब व जूनियर हाईस्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा और प्रयोगशाला से संबंधित सामग्री जुटाई जाएगी। इसके साथ ही जिन स्कूलों को धनराशि मिली है, वहां की टाइल्स की मरम्मत भी कराई जाएगी। रंगाई-पोताई के साथ कक्षा-कक्षों के सुरक्षात्मक कार्य पर जोर दिया गया जाएगा।
विज्ञापन

0000
एक नजर स्कूलों पर---
कुल परिषदीय विद्यालय : 2706
प्राथमिक विद्यालय : 1724
उच्च प्राथमिक विद्यालय : 458
कंपोजिट विद्यालय : 524
कुल पंजीकृत विद्यार्थी : 3.56 लाख
0000
परिषदीय स्कूलों के लिए कंपोजिट ग्रांट जारी हो गया है। बजट के साथ खर्च के मानकों की जानकारी प्रधानाध्यापकों को दी गई है। टैबलेट के लिए सिम व इंटरनेट कनेक्टिविटी के खर्च का भी प्राविधान किया गया है।- समीर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed