फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Complete the work relative to the target allotted by the government: DM

शासन द्वारा आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण करें कार्य: डीएम

Sat, 24 Sep 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Complete the work relative to the target allotted by the government: DM
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, सोशल सेक्टर एवं बेसिक शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारियों की संयुक्त रूप से योजनाओं, उपलब्धियों की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

डीएम ने अमृत सरोवर, मनरेगा (मानव दिवस सृजन), मनरेगा तहत गोशाला निर्माण की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास (ग्रामीण), कायाकल्प आदि के प्रगति जानी। डीएम ने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन से आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि राज्य वित्त की धनराशि को अधिक से अधिक कायाकल्प, पंचायत भवन निर्माण, गो आश्रय स्थल निर्माण में प्राथमिकता के आधार पर व्यय करें। उन्होंने सामुदायिक शौचालय निर्माण, पंचायत भवन निर्माण की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, पीडी केके सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेन्द पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव व जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed