{"_id":"64d7c79b650e18adb9015466","slug":"complete-the-consolidation-process-by-running-the-campaign-dm-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-2613-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर पूरी करें चकबंदी प्रक्रिया : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर पूरी करें चकबंदी प्रक्रिया : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में 15 से 20 साल एवं उससे अधिक समय से लंबित ग्रामों की चकबंदी प्रक्रिया को अभियान चलाकर पूरा किया जाए। जो अधिकारी कार्य में लापरवाही अथवा शिथिलता बरते, उनके विरुद्ध चेतावनी जारी करें। साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टी प्रस्तावित करें। उक्त निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने शुक्रवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी को दिए।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों द्वारा धीमी गति से की जा रही चकबंदी प्रक्रिया पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने कहा कि जिस गांव में किसी भी प्रकार का विवाद नहीं है, वहां पर त्वरित गति से चकबंदी प्रक्रिया को संपन्न कराया जाए। जिस गांव में मुकदमे चल रहे हैं, वहां जाकर उनकी समस्याओं को सुने व उसका निस्तारण करें। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में कुल सात सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबंदी कर्ता 22, लेखपाल 91, अनुरेखक 8, मानचित्रकार 2, लिपिक 27 तथा 32 चपरासी हैं।
उन्होंने बताया कि आठ तहसीलों के प्रथम चक्र में 19 ग्रामों में, द्वितीय चक्र में 38 ग्राम में तथा कुल 57 ग्रामों में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। बताया कि मेहमौनी, गाहुखोर, फरीदपुर, गहजी, तथा सरदहा की चकबंदी प्रक्रिया उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित है। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, मुख्य राजस्व अधिकारी समेत अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।