फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Complaint on the grounds of possession

मैदान पर कब्जे की शिकायत 

Wed, 03 Aug 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो्,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो्,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 03 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
 Complaint on the grounds of possession
निजामाबाद तहसील में लोगों की समस्या सुनते विधायक आलम बदी और जिलाधिकारी सुहास एलवाई।
तहसील में आयोजित तहसील दिवस में मंगलवार को 214 फरियादियों ने प्रार्थना-पत्र दिया। विधायक आलम बदी और जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने मौके पर 15 मामलों का निस्तारण किया। इस दौरान खेल मैदान की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर ग्रामसभा जहीरपुर के युवा खिलाड़ी डीएम से मिले।
विज्ञापन


डीएम को बताया कि कुछ लोग गांव में स्थित खेल की भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर रहे हैं। इस संबंध में 21 जून को और पांच जुलाई को तहसील दिवस पर प्रार्थना-पत्र दिया गया। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। डीएम ने खिलाडिय़ों की समस्या को सुनने के बाद संबंधित को तत्काल कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। प्रार्थना-पत्र देने वालों में रामअशीष, अखिलेश यादव, सचिन यादव, शिवम यादव आदि खिलाड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन


तहसील पर मंगलवार को फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी थी कि तहसील गेट तक फरियादियों की लाइन लगी थी। इस बीच तहसील दिवस पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई के पहुंचते ही फरियादी डीएम को अपना-अपना प्रार्थना-पत्र देने के लिए आतुर हो गए। डीएम ने स्वयं जाकर प्रार्थना-पत्र लिया। इस   दौरान कई लोगों ने अपने मांगों को लेकर तहसील गेट पर प्रदर्शन भी किया। डीएम ने सभी की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम सभा खतिरपुर के कार्डधारकों ने प्रधान राम बिहारी सोनकर और बीडीसी सदस्य अंगद वर्मा के नेतृत्व में तहसील दिवस में पहुंच कोटेदार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा लेने, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत डीएम से की। ज्ञापन सौंप कोटा निरस्त किए जाने की मांग की। कार्डधारक संघीलाल सोनकर, कमलाकांत, रामू कुमार, रामबचन, रोहित राम, नरसिंह प्रसाद, लालचंद, लालचंद, बृजभान, ललीता, रेखा, रमेश, धनराज, बीरबल ने आरोप है लगाते हुए कहा कि जब क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक से कोटेदार की शिकायत की गई तो उन्होंने कहा कि कोटेदार अगर पांच रुपया ज्यादा ले रहा तो लेने दो।

यही नहीं कोटेदार और पूर्ति निरीक्षक की मिलीभगत से अपात्र कार्ड धारकों को लाभ दिया जा रहा है। तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा, उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


वहीं अंबारी संवाददाता के अनुसर फूलपुर तहसील में तहसील दिवस पर उपजिलाधिकारी दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में 50 मामले आए। जिसमें एक राजस्व के मामले का निस्तारण हो सका। इस दौरान बीबीगंज गांव की महिलाओं ने गांव के कोटेदार द्वारा राशन न देने का आरोप लगा प्रदर्शन किया। एसडीएम को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर रहनुमा बानो, अनीता, बीना, उमा, सरिता, तीजा, आशा, पूजा आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed