फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Community Health Center to be built in Badsara Khalsa

बड़सरा खालसा में बनाया जाएगा जाएगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Fri, 26 Mar 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Community Health Center to be built in Badsara Khalsa
आजमगढ़। तहबरपुर ब्लाक के दूसरी सीएचसी के निर्माण के लिए भी शासन ने हरी झंडी दे दी है। बड़सरा खालसा स्थित अतिरिक्त पीएचसी को उच्चीकृत कर सीएचसी बनाया जाएगा। इसके लिए 7.68 करोड़ की मंजूरी दी गई है। 30 बेड की सीचएसी बनने से उक्त गांव के साथ ही आसपास के गांवों की ढाई लाख की आबादी लाभ मिलेगा। फिलहाल लोगों को रानीपुर, तहबरपुर या जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।
विज्ञापन

तहबरपुर के बड़सरा खालसा गांव अतिरिक्त पीएचसी है। यहां एक चिकित्सक की तैनाती थी जो स्टडी लीव पर हैं। इस अतिरिक्त पीएचसी की कमान आयुष चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार वर्मा और एक फार्मासिस्ट पर है। अतिरिक्त पीएचसी से 80 हजार से 1.20 लाख की जनसंख्या जुड़ी हुई है। इस गांव के अलावा क्षेत्र के दर्जनभर गांव को उच्चीकृत स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तहबरपुर, रानीपुर सीएचसी या जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। लगभग एक साल पहले यहां पर सीएचसी बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी। भाजपा एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने भी बड़सरा खालसा गांव में सीएचसी निर्माण के लिए प्रयासरत थे। स्वास्थ्य विभाग ने भूमि का सर्वे कर शासन को रिपोर्ट भेजी थी। अब शासन ने बड़सरा खालसा समेत प्रदेश की पांच सीएचसी के निर्माण के लिए हरी झंडी दी गई है।
विज्ञापन

निर्माण की पहली किस्त में 50 लाख रुपये की भी स्वीकृति दी गई है। शासन की ओर से यूपीआरएनएसएस (उप्र राज्य निर्माण सरकारी संघ: को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। बड़सरा खालसा में सरकारी अस्पताल बन जाने से क्षेत्र के लगभग 15 से 20 गांव के नागरिकों को लाभ मिलेगा। अतिरिक्त पीएचसी से अभी 80 हजार से 1.20 लाख की जनसंख्या जुड़ी हुई है। सीएचसी बनने पर इसका दायरा 2.50 लाख हो जाएगा। इसमें अन्य गांवों को भी शामिल किया जाएगा। इससे रानीपुर और तहबरपुर सीएचसी का भार भी कम होगा। सीएचसी बनने के बाद यहां पर एमओआईसी के अलावा स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की भी तैनाती होगी। इसमें सर्जन, महिला रोग, बालरोग, ईएनटी, एनिस्थेटिस्ट आदि की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000000
बड़सरा खालसा में 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए शासन को लगभग एक साल पहले प्रस्ताव भेजा गया था। सीएचसी बनने से स्थानीय लोगों को उच्चीकृत स्वास्थ्य सेवाएं यहीं पर मिलने लगेगी। शासन से धनराशि मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।
-डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed