फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Community health center of Kushalgaon became a show piece

शो पीस बना कुशलगांव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Sun, 25 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Community health center of Kushalgaon became a show piece
लोगों को बेहतर चिकित्सा मुहैया हो सके इसके लिए सरकार ने ग्रामीण अंचलों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया है। इसी के साथ मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के कुशलगांव बाजार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गई, जिसकी क्षमता 60 बेड की है। स्वास्थ्य केंद्र को बने साल भर से ऊपर हो चुका है। लेकिन अभी तक केंद्र का संचालन नहीं हो सका है। जिससे क्षेत्रीय मरीजों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ शो पीस बनकर रह गया है। केंद्र बेसहारा पशुओं तथा अराजक तत्वों का डेरा बन गया है। डिप्टी सीएमओ परवेज आलम ने बताया कि अभी तक सरकार की तरफ से चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं की गई है। इसीलिए केंद्र का संचालन नहीं हो सका है। चिकित्सकों की नियुक्ति हो जाने पर स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू हो जाएगी। क्षेत्र के इंद्रपति सेवक, रामदुलार यादव, सूरज सिंह, अजय उपाध्याय, दिलीप यादव, सूर्यभान मौर्य, अरविंद राजभर आदि लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अतिशीघ्र शुरू किए जाने की शासन प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed