फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   commissioner serious about water logging on roads

सड़कों पर हुए जल-जमाव को लेकर मंडलायुक्त गंभीर

Tue, 07 Jul 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
commissioner serious about water logging on roads
आजमगढ़। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत द्वारा सोमवार को मंडलायुक्त सभागार में मीडिया कर्मियों से वार्ता की गई थी। इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से शहर की शिकायतों के संबंध में जानकारी हासिल की। इसके बाद मंगलवार को वह इन समस्याओं का निरीक्षण करने पहुंचे और संबंधित विभागों केे तत्काल उन समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सबसे पहले मंडलायुक्त ने सिधारी पुल पर बने गड्ढ़े का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को तत्काल उसे दुरूस्त करने का निर्देश दजिया। साथ ही कहा कि वह ऐसी व्यवस्था करें कि बार-बार सड़क यहां पर धंसे नहीं। इसके बाद उन्होंने आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर बेलइसा में हुए जल-जमाव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बेलइसा ओवर ब्रिज से मंडी परिषद तक सड़क पर भारी जल जमाव पाया गया। अवगत कराया गया कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड पांच के अधीन आती है। इस पर मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि सड़क पर अभी निर्माण चल रहा है, इसके बावजूद बरसात को देखते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि जल जमाव के कारण आवागमन प्रभावित न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जल निकासी की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed