फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Clarification from Assistant Commissioner Handloom Mau

Azamgarh News: सहायक आयुक्त हथकरघा मऊ से स्पष्टीकरण

Wed, 31 May 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Clarification from Assistant Commissioner Handloom Mau
मंडलायुक्त मनीष चौहान ने कहा है कि शासन द्वारा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए संचालित योजनाओं में अभियान चलाकर लाभार्थियों में ऋण वितरण किया जाय। अगर किसी स्तर पर कोई समस्या आ रही हो ता उसका निपटारा कराया जाए। वह मंगलवार को सभागर में आयोजित बैठक में अधिकारियों का निर्देश दे रहे थे। बैठक में सहायक आयुक्त, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, मऊ उपस्थित नहीं थे, जिस पर मंडलायुक्त ने सख्त नाराजगी जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। मंडल के जनपदों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित कराये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि जनपद बलिया में किसान सहकारी चीनी मिल, सूत मिल तथा जनपद मऊ में कताई मिल परदहां पर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए स्थलीय निरीक्षण के बाद आख्या पूर्व में ही मुख्यालय को प्रेषित कर दी गयी है। बताया किआजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए यूपीडा द्वारा कार्यवाही किया जाना है। जीआईएस में प्राप्त निवेश प्रस्ताव तथा उसके सापेक्ष एमओयू हस्ताक्षरित परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान पाया कि आजमगढ़ में 250 एमओयू में से 76, बलिया में 70 के सापेक्ष 11 एवं मऊ में 124 में से 29 निवेशक जीबीसी के लिए तैयार हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक यूपी सीडा गोरखपुर एससी पांडेय, उपायुक्त उद्योग आजमगढ़ एसएस रावत, डीसी बलिया एसके सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed