फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Church decorated like bride

दुल्हन की तरह सजे शहर के चर्च

Fri, 25 Dec 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़। Updated Fri, 25 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Church decorated like bride
क्रिसमस पर्व के मद्देनजर नगर के गिरजाघर चौराहे के पास स्थित चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया है। त्यौहार के सेलिब्रेशन के क्रम में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। शुक्रवार की सुबह चर्च में प्रार्थना सभा के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन का दौर शुरू होगा।
विज्ञापन

 ईसाई धर्म के लोगों ने घरों को सजाकर तैयार कर लिए हैं। मेहमानों के स्वागत के लिए ज्यादातर लोगों ने एक दिन पूर्व ही खरीददारी पूरी कर ली है। वहीं इस दिन दिए जाने वाले उपहारों की रंग-बिरंगी दुकानें नगर क्षेत्र में सज गई हैं। जैसे-जैसे त्यौहार का समय नजदीक आ रहा है दुकानों पर लोगों की भीड़ बढने लगी है। क्रिसमस के लिए होली ट्रिनिटी चर्च के रंग-रोगन का कार्य काफी पहले ही शुरू कर दिया गया था। इसके पूरा होते ही पूरे चर्च को रंग-बिरंगी झालरों से सजाने का काम भी पूरा हो चुका है। 25 दिसंबर को सुबह 10 बजे प्रार्थना सभा के साथ त्यौहार मनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इस त्यौहार में ईसाईयों के साथ ही अन्य संप्रदाय के लोग भी भाग लेते हैं। लोग एक दूसरे को प्रभु यीशू के जन्म की बधाई देते हैं। वहीं गिरजाघर के पीछे स्थित कालोनी में लोगों द्वारा अपने घरों की साफ-सफाई का कार्य पूरा कर उसे सजाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

होली ट्रिनिटी चर्च के फादर प्रवीन सोंस ने बताया कि इस दिन प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था। संप्रदाय से जुड़े लोग रविवार की सुबह दस बजे चर्च में इकट्ठे होंगे। जहां प्रार्थना सभा के बाद धर्म के संबंध में व्याख्यान होंगे। इसके बाद बच्चों की तरफ से लघु नाटिका और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। उन्होंने बताया कि ईसाई समुदाय के लोगों के अलावा अन्य संप्रदाय के लोग भी कार्यक्रम में शरीक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed