फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Changed mood of the weather, farmers in fear

Azamgarh News: मौसम का बदला मिजाज, सहमे किसान

Sun, 19 Mar 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Changed mood of the weather, farmers in fear
मौसम का मिजाज वैसे तो शुक्रवार से ही बदला हुआ है, लेकिन शनिवार को चमक गजर के साथ कुछ क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। कई क्षेत्रों में हवाओं के झांके के चलते गेहूं की खड़ी फसल भी गिर गई। समाचार लिखे जाने तक कहीं भी तेज बरसात तो नहीं लेकिन किसानों के चेहरों पर हवाइयां जरूर उड़ती नजर आईं है।
विज्ञापन

मौसम का पारा शुक्रवार से ही लुढ़का हुआ है। शुक्रवार को तो ठंड हवाएं चल रही थी, लेकिन शनिवार की सुबह से ही बादलों का आना-जाना लगा रहा। शाम होते-होते गरज व चमक के साथ तेज हवाएं चलने लगी। जिससे कई किसानों की खड़ी गेहूं की फसल गिर तक गई। कुछ जगहों पर बूंदा-बांदी भी देखने को मिली लेकिन कहीं भी तेज बरसात समाचार लिखे जाने तक नहीं हुई थी। मौसम में हुए बदलाव से किसानों के चेहरों पर बल है। किसानों का कहना है कि यदि वर्तमान में हल्की बरसात होती है तो कोई खास नुकसान नहीं होगा लेकिन हवाओं के साथ बरसात होने पर गेहूं के फसल को काफी नुकसान पहुंच सकता है। वहीं इस साल आम के पेड़ों में काफी अच्छी बौर आयी है। ऐसे में तेज हवाओं के साथ बरसात होने पर उसे भी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed