फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Change in weather, rain came to make weather pleasent

मौसम का बदला मिजाज, हुई बूंदाबांदी

Mon, 03 May 2021 09:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Change in weather, rain came to make weather pleasent
आजमगढ़। मौसम के मिजाज में आई नरमी ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। सोमवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम के रूख में नरमी आई है।
विज्ञापन

सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया था। सुबह 10 बजे आसमान से हल्की बूंदाबांदी होने लगी। बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। जनपद में विगत कई दिनों से पारा 40 डिग्री के करीब बना हुआ था। तीखी धूप लोगों को झुलसा रही थी। कोरोना के कारण लोग घरों में कैद थे लेकिन पंखे की हवा भी शरीर को ठंडक पहुंचाने में नाकाम साबित हो रही थी। जिसके कारण लोग कूलर तो चला रहे थे लेकिन कोरोना के डर ने लोगों को एसी चलाने से रोके रखा। तेज हवाएं भी चल रही थी। सुबह करीब 10 बजे अचानक आसमान से बारिश की बूंदे टपकने लगी। हालांकि यह बूंदे ज्यादा नहीं टपकी लेकिन इतनी जरूर टपकी की सड़क गीली हो गई। बारिश के कारण लोगों को विगत कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से राहत मिली। इस बारिश से किसानों को कोई नुकसान नहीं देखने को मिला। क्योंकि किसानों की गेहूं की फसल कट चुकी है और वह उसकी मड़ाई कर घरों में रख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed