फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chances of rain after January 11th

Azamgarh News: ग्यारह जनवरी के बाद बारिश के आसार

Mon, 06 Jan 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chances of rain after January 11th
आजमगढ़। कोहरे की चादर से लिपटी सोमवार की सुबह लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई। घने कोहरे से वाहन चालकों को परेशानी हुई। सोमवार 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते दृश्यता प्रभावित रही। सुबह लाइट जलाकर वाहन चले।
विज्ञापन

रविवार की शाम से ही कोहरा पड़ने लगा। सोमवार की सुबह हुई कोहरे की हल्की चादर नजर आई। देखते ही देखते घना कोहरा छा गया। इसका सबसे ज्यादा असर सड़कों पर दिखा। दो पहिया व चार पहिया वाहनों की रफ्तार थम गई। दृश्यता कम होने से वाहन एक दूसरे के पीछे लगकर चले। दिन में करीब 11 बजे के बाद हल्की धूप हुई। लोग घरों से बाहर निकले और धूप का आनंद लिया। रविवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम 17 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक कोहरा चार दिन तक रहेगा। बादल आते और जाते रहेंगे। 11 जनवरी के बाद बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

कोट...
चार दिन तक कोहरे का असर रहने और 11 जनवरी के बाद बारिश होने की संभावना है।
- अतुल कुमार सिंह, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed