फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Caste, income and residence certificate will be made in post offices

डाकघरों में बनेगा जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र

Thu, 05 Aug 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Caste, income and residence certificate will be made in post offices
आजमगढ़। डाकघर में भी अब आसानी से जाति, आय व निवास प्रमाणपत्र बनवाया जा सकेगा। अभी तहसील मुख्यालयों और जनसेवा केंद्रों में ही प्रमाणपत्र बनवाने की सुविधा है। अब डाकघर में भी यह सुविधा शुरू होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। डाक विभाग की ओर से डाकघरों में शुरू किये गए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में एक ही छत के नीचे 73 सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रवर डाक अधीक्षक योगेंद्र मौर्य ने बताया कि अब तक डाकघर में सिर्फ डाक विभाग से संबंधित और आधार कार्ड से जुड़े कार्य ही होते थे। डाक विभाग समय के साथ खुद को तेजी से बदल रहा है। इसी के तहत इन सेवाओं की शुरुआत की गई है। डाकघर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) सेवा शुरू हो गई है। अब कोई भी पैनकार्ड, पासपोर्ट, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, जीएसटी व टीडीएस रिटर्न आदि सेवा के लिए भी लोग चिह्नित डाकघर में आकर आवेदन कर सकते हैं। डाकघर में ग्राहक उचित दर पर सेवा का लाभ ले सकता है। कॉमन सर्विस सेंटर से अब मोबाइल व डीटीएच व फास्ट टैग रिचार्ज के साथ बिजली, पानी और गृहकर भी जमा किया जा सकता है। साथ ही फ्लाइट व बस का टिकट भी डाकघर से बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed