फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   case of son's death, husband's death showing in daily

पुलिस का कारनामा: मामला बेटे की मौत का डेली में दिखा रहे पति की मौत

Tue, 05 Nov 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
case of son's death, husband's death showing in daily
आजमगढ़। पुलिस के कारनामें भी निराले है। शहर कोतवाली में सोमवार को दर्ज हुए एनसीआर में कुछ तो उच्चाधिकारियों तक भेजी जाने वाली पुलिस की डेली (रोजनामचा)में कुछ और ही सूचना दर्शायी जा रही है। एनसीआर में वादी मुकदमा के बेटे के संदिग्ध मौत का मामला है और पुलिस की डेली में वादी मुकदमा के पति की मौत का जिक्र है।
विज्ञापन

वाराणसी की अफरोज जहां पत्नी स्व. कुंवर अकबर अली ने सोमवार को शहर कोतवाली में अपने पुत्र डॉ. रफी परवेज के संदिग्ध मौत के मामले में बहु व उसके भाई समेत दो-तीन अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस द्वारा दर्ज एनसीआर में तो वादी मुकदमा के बेटे डॉ. रफी परवेज के संदिग्ध मौत का जिक्र है लेकिन उच्चाधिकारियों को पुलिस आफिस द्वारा भेजे जाने वाले पुलिस डेली में वादी मुकदमा के बेटे की जगह पति स्व. कुंवर अकबर अली का संदिग्ध मौत दर्शाया गया है। इतना ही नहीं घटना दिनांक भी डेली में 23 नवंबर 2018 दर्शायी गई है जबकि एनसीआर में 23 दिसंबर 2018 दर्ज है। डॉ. रफी परवेज के संदिग्ध मौत प्रकरण में पुलिस शुरू से ही लापरवाही बरतती रही है। मां की शिकायत के बाद भी पुलिस ने डॉक्टर का पोस्टमार्टम नहीं कराया तो वहीं कोर्ट से आदेश लाने के बाद भी इस मामले में खेल का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed