फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ABVP protests over 'Year Back' issue; issues three-day ultimatum.

Azamgarh News: इयर बैक की समस्या पर एबीवीपी का प्रदर्शन, तीन दिन का अल्टीमेटम

Thu, 17 Sep 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
ABVP protests over 'Year Back' issue; issues three-day ultimatum.
परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी के कार्यकर्ता। स्रोत-संगठन
महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में छात्रों के इयर बैक की समस्या को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विभाग संयोजक गौरव प्रताप शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही समस्या के समाधान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को तीन दिन का समय दिया।
विज्ञापन

गौरव प्रताप शर्मा ने आरोप लगाया कि परीक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। रिजल्ट में त्रुटियों के कारण कई छात्रों का एक साल खराब होने की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मामले में तत्काल सुधार किया जाना चाहिए। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर इयर बैक की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विश्वविद्यालय परिसर में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री सात्विक श्रीवास्तव, आलोक मिश्रा, शिवम गोस्वामी, सितारा कुमारी और अनुराग गोस्वामी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed