फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against four persons including constable posted in SOG for sexual harassment

Azamgarh News: यौन उत्पीड़न में एसओजी में तैनात रहे आरक्षी समेत चार पर केस

Mon, 18 Aug 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four persons including constable posted in SOG for sexual harassment
आजमगढ़। एसओजी आजमगढ़ में तैनात रह चुके और वर्तमान में जनपद भदोही में कार्यरत आरक्षी पर यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता ने आरक्षी के साथ उसकी मां, भाई और बहन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि चार साल पहले एसओजी के आरक्षी हारिश वासे खान से उसकी मुलाकात हुई थी। विश्वास में लेकर आरोपी ने उससे संबंध बनाए और शादी का झांसा देकर लंबे समय तक पुलिस लाइन में पत्नी की तरह साथ रखा। इस दौरान वह गर्भवती भी हुई, लेकिन आरोपी व उसके परिजनों ने जबरन गर्भपात करा दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने जून 2024 में नोटरी पर निकाह कर रिश्ते को सार्वजनिक किया, मगर बाद में दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना बढ़ने पर आरोपी ने पत्नी को आजमगढ़ शहर में किराए के मकान पर रखा। रकम न मिलने पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी दी गई। इसी बीच आरक्षी का भदोही जिले में ट्रांसफर हो गया और उसके बाद उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी और उसके परिजन लगातार उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

डीआईजी से लिखित शिकायत
पीड़िता ने डीआईजी वाराणसी जोन से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस ने आरक्षी हारिश वासे खान समेत उसकी मां आसमा, भाई दानिश और बहन मोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि आरक्षी हारिश वासे खान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच चल रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed