फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against 19 named individuals and 15 unknown persons for stone-pelting at police; five arrested

Azamgarh News: पुलिस पर पत्थरबाजी में 19 नामजद 15 अज्ञात पर मुकदमा, पांच गिरफ्तार

Fri, 07 Nov 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 19 named individuals and 15 unknown persons for stone-pelting at police; five arrested
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के गांव गंधुवई में मंगलवार की सुबह गांव के नट बस्ती इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते पथराव में बदल गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर और डंडों से हमला कर दिया, जिसमें उपनिरीक्षक परमात्मा यादव सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन

इस मामले में उपनिरीक्षक परमात्मा यादव की तहरीर पर पुलिस ने 19 नामजद और 10-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबीर की सूचना पर फरिहा रेलवे क्राॅसिंग के पास से आरोपी अनवर, रहमान, मिस्टर, साधू व टिल्लू को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने पुलिस पर पथराव की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन

यूपी कॉप पर दर्ज एफआईआर के मुताबिक उपनिरीक्षक परमात्मा यादव ने निजामाबाद थाने में तहरीर दी और बताया कि वह चार नवंबर को अपनी टीम के साथ नंदनगर बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग में लगे थे। तभी थाना से सूचना मिली कि गंधुवई गांव में बवाल हो रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि गांव के दोनों ओर से लगातार पत्थर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, तभी उपद्रवियों ने पुलिस टीम और डायल-112 की गाड़ियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिसकर्मी जान बचाते हुए भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे। इस दौरान उपनिरीक्षक परमात्मा यादव, हेड कांस्टेबल लच्छीराम राजभर, कांस्टेबल संजीव कुमार शर्मा, रवि मौर्य और अमित यादव घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवी लगातार पत्थर चलाते रहे। लगभग दो घंटे तक सुबह छह से आठ बजे तक गंधुवई फरिहा कप्तानगंज लिंक मार्ग जाम रहा।
उपनिरीक्षक परमात्मा यादव की तहरीर पर पुलिस ने उपद्रव में शामिल असलम, गोलू, आतिल, नौशाद, महबूब, गफ्फार, अरशद, शाहिद, इसरायल, साधू, अनवर, मिस्टर, रहमान, टिल्लू, शाहिद, जाहिद, सलमान, इल्ताफ व अलाऊ सहित 10–15 अज्ञात लोग शामिल रहे।

पुलिस ने सभी पर सड़क जाम और जानलेवा हमले के आरोप में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में गंधुवई गांव निवासी अनवर, रहमान, मिस्टर, साधू व टिल्लू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed