फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case against five including manager for looting donation box

Azamgarh News: प्रबंधक समेत पांच पर दान पेटिका लूटने का मुकदमा

Wed, 26 Jul 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Case against five including manager for looting donation box
श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय राजदेपुर मठ के प्रबंधक और प्रधानाचार्य सहित पांच लोगों पर होमगार्ड राजमंगल मौर्य ने मुकदमा दर्ज कराया है। इनके ऊपर मठ की समाधि से दान पेटी का लूटने का आरोप है।मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। जीयनपुर कोतवाली में तैनात होमगार्ड राजमंगल मौर्य की ड्यूटी श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय व राजदेपुर मठ के महंत की सुरक्षा में लगाई गई थी। होमगार्ड ने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्र, कंत किशोर दुबे, मठ के प्रबंधक शिव शंकर भारती, परिचारक चंद्रप्रकाश पांडेय और नेमचंद कनौजिया के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दिया। तहरीर में आरोप है कि इन लोगों ने मठ की समाधि स्थल से दान पेटी का उठा ले गए और विरोध करने पर मेरे साथ गाली गलौज की। स्कॉर्पियो पर दान पेटीका लेकर फरार हो गए। होमगार्ड ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर दी। इससे पुलिस हरकत में आई। मंगलवार को कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय मठ पर पहुंचे। मठ के महंत शिव सागर भारती, प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्रा व अन्य लोगों से घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि होमगार्ड की तहरीर पर प्रबंधक और प्रधानाचार्य सहित पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्रा का कहना है कि उन पर साजिश के तहत आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed