फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Car collided with truck, two killed

ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

Sun, 26 Jun 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Car collided with truck, two killed
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमडीह में सड़क दुर्घटना में छतिग्रस्त वाहन।संवाद - फोटो : AZAMGARH
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव के पास शुक्रवार की देर रात ट्रक व कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार निवासी आलोक नाथ (33) पुत्र मुन्ना रावत के जीजा का निधन हो गया था। शुक्रवार को ओबरा में उनके जीजा की तेरही थी। जिसमें शामिल होने के लिए आलोक अपने कुछ लोगों के साथ ओबरा गया हुआ था। साथ गए लोगों में उमेश प्रजापति (22) पुत्र रामबृक्ष निवासी वजीरमलपुर, कोदई यादव (55) पुत्र बलकरन व दीप शिक्षा (27) पुत्री कोई यादव निवासी रानीपुर रजमो व अंकित सिंह (25) पुत्र अवधेश सिंह निवासी पहिलेेपुर शामिल थे। आलोक के जीजा के तेरही भोज में शामिल होकर पांचो लोग कार से वापस लौट रहे थे। अभी वे गंभीरपुर थाना के गोमाडीह गांव के पास पहुंचे थे कि कार की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चला रहे आलोक नाथ और साथ बैठे उमेश प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कोई यादव, दीपशिक्षा व अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहनों की टक्कर से तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस भी पहुंच गई और दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया। वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक आलोक के दो भाई व एक बहन बताए गए हैं। वहीं उमेश पांच भाईयों में दूसरे नंबर पर था। घटना के बाबत मृतक उमेश के पिता रामवृक्ष ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed