फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Broker arrested with 35 thousand e-ticket

35 हजार के ई-टिकट के साथ दलाल गिरफ्तार

Wed, 16 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Broker arrested with 35 thousand e-ticket
आजमगढ़। आरपीएफ ने बुधवार को मेंहनगर के गोला बाजार स्थित प्रज्ज्वल ऑनलाइन सर्विसेज पर छापा मारकर दुकानदार को 18 ई-टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया। टिकटों की कीमत 35 हजार 521 रुपये है।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी रमेश चंद मीना ने बताया कि अवैध ई-टिकट के काले कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार की सुबह मेंहनगर के गोला बाजार स्थित प्रज्ज्वल ऑनलाइन सर्विसेज नामक के दुकान पर छापा मारा गया। दुकान संचालक सोविंद यादव निवासी दौलतपुर को गिरफ्तार किया गया। वह आईआरसीटीसी की पर्सनल यूजर आईडी पर ई-टिकट बनाकर अवैध करोबार करता है। टीम ने उसके पास से कुल 18 ई-टिकट जिसकी कीमत करीब 35 हजार 521 रुपये है। ई-टिकट निकालने में प्रयुक्त एक लैपटॉप, प्रिंटर व मोबाइल फोन जब्त किया गया। उसके पास से 1200 रुपये प्राप्त हुआ है। हालांकि वह आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट हैं। छापेमारी टीम में उप निरीक्षक अमित यादव, कांस्टेबिल सुनील सिंह व अमरनाथ यादव सहित आदि उपस्थित थे। रमेश चंद मीन ने बताया कि छापेमारी अभियान अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed