फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Breaking the boundary of the girl's school is being captured

जीजीआईसी की बाउंड्री तोड़ हो रहा कब्जा

Sun, 12 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Breaking the boundary of the girl's school is being captured
जीजीआईसी की भूमि पर जिला प्रशासन कर रहा कब्जा। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। आम जनता सरकारी भूमि पर कब्जा करे तो एफआईआर, लेकिन एक विभाग की जमीन पर दूसरा कब्जा कर रहा तो जिम्मेदार मौन हैं। एक सरकारी विभाग ने राजकीय बालिका इंटर कालेज की बाउंड्री तोड़ कब्जा कर लिया है तो वहीं जिला पंचायत की बेशकीमती जमीनो व भवनों पर उसकी नजर है। जीजीआईसी की जमीन में तो शौचालय का टैंक तक बनवा लिया गया है।
विज्ञापन

योगी सरकार के सत्ता में आते ही एंटी भू माफिया स्क्वायड का गठन हुआ था। इस स्क्वायड ने काफी संख्या में सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जो को खाली कराया। लेकिन अब सरकारी भूमि पर प्रशासनिक अमला ही अवैध कब्जा करने की कवायद में जुट गया है। जिला प्रशासन की शह पर एक सरकारी विभाग के लोग की नजर काफी दिनों से जिला पंचायत व जीजीआईसी के बेशकीमती जमीन पर है। जीजीआईसी की बाउंड्री वाल को तोड़ कर उस पर अवैध रुप से उक्त सरकारी विभाग काबिज भी हो चुका है। जीजीआईसी की उक्त जमीन पर जिला प्रशासन की शह पर शौचालय टैंक बनवा लिया गया है तो वहीं पूरी की पूरी बाउंड्री ही तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी गई है। इतना ही नहीं उक्त जमीन पर बाक्स आदि रख कर पूरी तरह से उसे अपने कब्जे में ले लिया गया है। प्रधानाचार्य को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने एडीएम प्रशासन से इस बाबत बात भी किया लेकिन इसके बाद भी अवैध कब्जे की कवायद नहीं रुक सकी। जीजीआईसी की प्रधानाध्यापिका ललिता ने बताया कि निर्वाचन कार्यालय द्वारा हमारी बाउड्री को पूरी तरह से तोड़ कर उसमें शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। मैने एडीएम प्रशासन से मौखिक रुप से शिकायत दर्ज करा दी है। डीएम, सीडीओ से भी लिखित शिकायत करूंगी। इसके बाद भी विद्यालय की भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटता है तो शासन तक शिकायत दर्ज करायी जाएगी।
विज्ञापन

बगल के भवन पर भी है नजर
आजमगढ़। निर्वाचन कार्यालय के बगल में जिला पंचायत का एक भवन है। यह भवन भी दो-चार दिनों में पूरी तरह से खाली होने वाला है। इस भवन पर भी निर्वाचन कार्यालय की नजर है। जबकि निर्वाचान कार्यालय का पहले से दो मंजिला भवन है और सामने चार मंजिला भवन बन भी चुका है, जिसका जल्द लोकार्पण होने वाला है। इतना ही नहीं जिला पंचायत की जमीन पर स्थित जर्जर भवन तोड़ा जा रहा है। उक्त जमीन पर भी जिला प्रशासन व निर्वाचन विभाग पैनी नजर गड़ा कर बैठा हुआ है। संभवत: मलबा हटने के बाद इस पर भी निर्वाचन कार्यालय काबिज हो जाए। इतना ही नहीं जीजीआईसी की बाउंड्री तोड़ने के दौरान जिला पंचायत के एक कर्मी के सरकारी आवास की दीवार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिक उच्चाधिकारियों से वार्ता कर रही है। विद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जा गलत है। बाउंड्री ठीक कराने व अवैध कब्जा हटवाने को लेकर मैं भी डीएम से बात करूंगा। इसके बाद भी यदि अवैध कब्जा नहीं हटता है तो निश्चित तौर पर विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।

वीके शर्मा, डीआईओएस
बाउंड्रीवाल जीजीआईसी नहीं बल्कि निर्वाचन कार्यालय की थी, जो गिर गई थी और उसे पूरी तरह से तोड़ कर ठीक कराया जा रहा है। शौचालय का टैंक पहले से बना था, नया नहीं बनाया गया है। वैसे जीजीआईसी की जमीन सरकारी जमीन है और निर्वाचन कार्यालय भी सरकारी है। ऐसे में कब्जे का कोई मैटर ही नहीं है। जल्द बाउंड्री ठीक करा दी जाएगी। -अनिल कुमार मिश्रा, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed