फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Boom in expansion of municipality, committee formed

नगर पालिका के विस्तार में आई तेजी, कमेटी गठित

Mon, 26 Aug 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Boom in expansion of municipality, committee formed
आजमगढ़ । गठन के बाद से ही आजमगढ़ नगर पालिका का विस्तार नहीं हुई है। इससे शहर के कई इलाके आज भी ग्रामीण क्षेत्र में आते हैं। इससे इनका समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। इसी के साथ ही कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए पालिका क्षेत्र में जमीन भी नहीं मिल रही है। इसके कारण इन योजनाओं को धरातल पर उतारने में परेशानी हो रही है। नगर पालिका के विस्तार की कवायद एक बार फिर शुरू की गई है। इसके लिए एसडीएम सदर और ईओ की कमेटी का गठन किया गया है। मानचित्र समेत प्रस्ताव तलब किया गया है।
विज्ञापन

गठन के बाद से ही आजमगढ़ पालिका का विस्तार नहीं हुआ है। शहर का विस्तार काफी फैल चुका है। लेकिन पालिका की सीमा वही है। इसके कारण नगरीय सुविधाओं से युक्त होने के बाद भी शहर के कई हिस्सों में विकास कार्य ठप पड़ा है। नगर पालिका कार्यालय से आधा किमी दूर ही ग्रामीण क्षेत्र शुरू हो जाता है। इन क्षेत्रों में सफाई, पथ प्रकाश, सड़क-नाली के साथ ही अन्य विकास की जरूरत है, लेकिन पालिका क्षेत्र में नहीं होने के कारण इनका विकास संभव नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका के विस्तार के लिए काफी पहले प्रयास शुरू किए गए थे। इसमें शामिल करने के लिए शहर से सटे 46 गांवों का चयन भी किया गया था।, लेकिन बोर्ड की राजनीति में ये योजना फाइलों में ही दबकर रह गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर एक बार फिर पालिका के विस्तार की कवायद शुरू की गई है। इस बार विस्तार का प्रस्ताव तैयार करने के लिए एसडीएम सदर और ईओ आजमगढ़ की कमेटी का गठन किया गया है। दोनों को मानचित्र समेत चार प्रतियों में प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में योजनाओं के लिए नहीं मिल रही जमीन
पालिका विस्तार न होने से शहरी क्षेत्र में जिला प्रशासन को महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है। इसके कारण इन योजनाओं को जमीन पर नहीं उतारा जा रहा है। इसमें सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, एफएसटीपी, पार्क आदि की योजनाएं प्रमुख है। पालिका का विस्तार होने पर इस समस्याओं के समाधान की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग उठाई
नगर पालिका पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता अजय सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर शेष गांवों के प्रस्ताव तहसील से उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के प्रस्ताव के अनुसार पालिका की ओर से सीमा विस्तार का प्रयास किया जा रहा है। पालिका में अनुभवी लोगों की कमी के कारण ये योजना अभी तक लंबित है। 46 गांव में 34 का प्रस्ताव तहसील प्रशासन दे चुका है। 14 गांव का प्रस्ताव तहसील से अप्राप्त है। उन्होंने प्रस्ताव शीघ्र शासन को भिजवाने की मांग की है।
ये गांव होने हैं शामिल
खैरातपुर, जमीन सिधारी, नरौली, रामपुर, मुसेपुर, पल्हनी, बीबी, जाफरपुरस घोरठ, परानापुर, चकगोरया, कोल बाजबहादुरस कोल पांडेय, कोडर अजमतपुर, सराय मंदराज, करतालपुर, देवपार, बिजौरा, हीरापट्टी, सलेमपुर, लक्षिरामपुर, बिमती, अहिबरनपुर, बलरामपुर, हाफिजपुर, पटकौली, डुगडुगवां, मुंडास जमालपुरस तिवारीपुर, चकदमन, सम्मोपुर, जगदीशपुरस, अइनिया, शेखपुरा, हथिया, बैठोली, गोपालपुर, धनकपुर, जयरामपुर, हुसैनगंज, कोटवा फार्म, बैठोली से 200 मीटर पूरब तक, आजमगढ़-मऊ रोड से दक्षिण रेलवे लाइन तक, आजमगढ़ बनारस कोटवा फार्म से सड़क के पश्चिम और पूरब 300 मीटर तक, कटघर आदि।

आजमगढ़ नगर पालिका के विस्तार के लिए कमेटी का गठन किया गया है। एसडीएम सदर के साथ ही ईओ आजमगढ़ को जल्द प्रस्ताव मानचित्र के साथ पेश करने को कहा गया है। इसके बाद इसके मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।
नरेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed