फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bloody dead body of youth found in bush in azamgarh Manoj and Lata name are made on hand

आजमगढ़: नहर किनारे झाड़ी में फेंका मिला युवक का लहूलुहान शव , हाथ पर बना है दिल, मनोज और लता का नाम

Wed, 27 Sep 2023 03:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 27 Sep 2023 03:44 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के आमगांव के पास से शारदा सहायक खंड 32 नहर के किनारे झाड़ियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गईं। घंटों प्रयास के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। दाहिने हाथ में टैटू से अंग्रेजी में मनोज और दिल के आकार में लता लिखा हुआ है। 

विज्ञापन
Bloody dead body of youth found in bush in azamgarh Manoj and Lata name are made on hand
नहर किनारे झाड़ी में फेंका मिला युवक का लहूलुहान शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के आमगांव के पास से गुजरी शारदा सहायक खंड 32 नहर के किनारे एक अज्ञात युवक का शव झाड़ियों के बीच फेंका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव (रऊजा) गांव के पास से शारदा सहायक खंड 32 नहर गुजरी है।

विज्ञापन


नहर के पास झाड़ियों में मंगलवार देर रात ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा। सूचना पर पहुंची दीदारगंज थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी।  शव के पास ही एक जैकेट और चप्पल भी मिला है। मृतक के बाएं कान में पीली धातु की बाली भी है। दाहिने हाथ में टैटू से अंग्रेजी में मनोज और दिल के आकार में लता लिखा है।
विज्ञापन


हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार शव खून से लथपथ है और नहर की पटरी पर भी खून गिरा हुआ है। थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। देर रात फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर मुआयाना किया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed