फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Block chief staged a sit-in at Tarwan police station.

Azamgarh News: तरवां थाने पर ब्लॉक प्रमुख ने दिया धरना

Sun, 05 Oct 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Block chief staged a sit-in at Tarwan police station.
तरवां थाना क्षेत्र के कटाई गांव में शनिवार की रात हुए एक भोज के दौरान आपसी विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में अनुसूचित जाति और राजभर समुदाय के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें हीरा पुत्र शिवराम सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज तरवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भोज का आयोजन खेतु पुत्र लछिराम के घर पर किया गया था। घटना के बाद खेतु ने रसूलपुर किरहिया गांव के सात लोगों के खिलाफ तरवा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंकित पुत्र साहबराज निवासी रसूलपुर किरहिया को थाने बुलाया तथा रामजन्म पुत्र चंदर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इस बीच, घटना की सूचना ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग उर्फ सोनू सिंह को मिली। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि बीती रात अंकित पुत्र साहबराज मेरे घर भोज पर मौजूद था। वे तत्काल तरवां थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष चंद्रदीप राम से कहा कि यदि मुकदमा दर्ज हो गया है तो उसकी कॉपी दिखाई जाए, अन्यथा अंकित को रिहा किया जाए और निष्पक्ष जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल कॉपी देने से इनकार करने पर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह अपने समर्थकों विक्रांत सिंह और लालसा यादव (ग्राम प्रधान) के साथ थाना गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।
धरने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं भी थाने पहुंच गईं। स्थिति बिगड़ती देख कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेंद्र पांडे, थानाध्यक्ष मेहनगर संजय सिंह, थानाध्यक्ष मेहनाजपुर, और थानाध्यक्ष देवगांव मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुट गए।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन ने ब्लॉक प्रमुख को मुकदमे की कॉपी सौंप दी और आश्वासन दिया कि जांच के बाद ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त हो गया और स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed