फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP organised Tiranga Pad Yatra on Patel Jayanti

Azamgarh News: पटेल जयंती के तहत भाजपा ने निकाली तिरंगा पद यात्रा

Mon, 17 Nov 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP organised Tiranga Pad Yatra on Patel Jayanti
अमिलो। मुबारकपुर नगर के पुरा खिजिर स्थित राम-जानकी मंदिर से सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से पटेल जयंती को लेकर तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। लगभग सात किलोमीटर की यह पद यात्रा मुबारकपुर से चलकर सठियांव चौराहे पहुंची। पूरे मार्ग में कार्यकर्ता भारत माता के जयकारे लगाते चल रहे थे। वहीं गोष्ठी में सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और तिरंगा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने देश को 562 रियासतों में बांट दिया था, जिन्हें सरदार पटेल ने एक सूत्र में पिरोकर देश को एकता और अखंडता का स्वरूप दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर समस्या का समाधान न हो पाना पंडित जवाहरलाल नेहरू की असफलता रही, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाकर दूर किया और पटेल के सपनों को साकार किया। पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करती है। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यो का परिणाम है जो विभिन्न राज्यों के चुनावों में दिखाई दे रहा है। सठियांव चौराहे पर पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने पदयात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राम दर्शन यादव, अरविंद जयसवाल, प्रेम प्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, दुर्ग विजय यादव, दिवाकर सिंह, लक्ष्मण मौर्या, अरविंद सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed