फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP lagged behind in both the Lok Sabha

Azamgarh News: पोस्टल बैलेट में भी दोनों लोकसभा सीटों पर पिछड़ी भाजपा

Thu, 06 Jun 2024 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
BJP lagged behind in both the Lok Sabha
आजमगढ़। मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना शुरू हुई। पोस्टल बैलेट में दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा पीछे रही। वहीं आजमगढ़ में 23 और लालगंज में 19 लोगों ने नोटा को मत दिया।
विज्ञापन

जनपद की दोनों लोकसभा सीटों में आजमगढ़ में 6234 और लालगंज में 7094 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। इस प्रकार कुल 13328 लोगों ने किसी भी प्रत्याशी को नहीं पसंद किया। आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए पोस्टल बैलेट से कुल 6166 मत डाले गए थे। मतों की गिनती में सपा के धर्मेंद्र यादव ने 1923 मतों की बढ़त हासिल की। दिनेश लाल यादव निरहुआ को 1479 मत, सपा के धर्मेंद्र यादव को 3402 मत, मशहूद अहमद को 650 मत मत प्राप्त हुुए। वहीं 6166 मतदाताओं में से 23 मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं किया और नोटा का बटन दबाया। इस दौरान पड़े कुल मतों में 594 मत अवैध घोषित किए गए।
विज्ञापन

वहीं लालगंज लोकसभा में कुल 4718 पोस्टल बैलेट डाले गए थे। इनमें 714 मत मतदाताओं की गड़बड़ी के कारण अवैध घोषित कर दिए गए। शेष बचे मतों में बसपा की डॉ़ इंदू चौधरी को 745 मत, सपा के दरोगा प्रसाद सरोज को 2392 मत, भाजपा की नीलम को 830 मत प्राप्त हुए। लालगंज में सपा प्रत्याशी ने एक बार बढ़त बनाई तो यह बढ़ती ही चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed