फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP is seen challenging the SP and BSP in the district

जनपद में सपा और बसपा को चुनौती देती नजर आ रही भाजपा

Fri, 07 May 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
BJP is seen challenging the SP and BSP in the district
आजमगढ़। हाल में संपन्न हुए पंचायत चुनाव ने राजनीतिक दलों की नींद उड़ा दी है। जनता ने जिस तरह से राजनीतिक दलों को दरकिनार कर निर्दलियों पर भरोसा जताया है, उसने पार्टियों के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में खतरे की घंटे की बजा दी है। सपा का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में भाजपा सपा से मात्र एक सीट पीछे और बसपा से एक सीट आगे है। ऐसे में सपा और बसपा को अबकी भाजपा चुनौती देने की स्थिति में है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद में 10 विधानसभा और दो लोकसभा क्षेत्र हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने 10 विधानसभा सीटों में से पांच पर कब्जा जमाया बजबकि जबकि बसपा को चार और भाजपा को एक सीट पर कामयाबी मिली। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सपा और लालगंज पर बसपा कायम है। हर पार्टी पंचायत चुनाव को 2022 के विधानसभा चुनाव की भूमिका के रूप में देख रही है। राजनीतिक दलों के समर्थित प्रत्याशियों को इस बार ज्यादा सफलता नहीं मिली है। जनता ने निर्दलियों पर ज्यादा भरोसा जताया है। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी उनके सहारे ही हासिल की जा सकती है। सगड़ी में बसपा की वंदना सिंह विधायक हैं। यहां से बसपा को जिला पंचायत सदस्य की दो सीट मिली है जबकि सपा व भाजपा खाली हाथ हैं। अपना दल ने एक सीट पर कब्जा जमाया है। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में सपा और बसपा को दो-दो सीटें मिली हैं। भाजपा और असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को एक-एक सीटें मिली हैं। अतरौलिया में सपा ने चार, भाजपा ने दो और कांग्रेस ने एक सीट जीती है। फूलपुर पवई में आप और राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल को एक-एक सीट मिली है। निजामाबाद में भाजपा ने दो सीटें हासिल की हैं। आजाद समाज पार्टी, सपा और बसपा एक-एक सीट पर ही रह गी हैं। सदर विधानसभा सीट में सपा दो सीटें मिली हैं जबकि बसपा के खाते में एक सीट आई। दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में बसपा और भाजपा दो-दो सीटों के साथ बराबरी पर हैं और सपा को एक सीट मिली है। लालगंज विधानसभा में सपा, बसपा, आजाद समाज पार्टी को एक-एक सीट और मेंहनगर में बसपा और भाजपा को एक-एक सीट मिली है। मुबारकपुर में सपा सभी पर भारी है और तीन सीटों पर कब्जा जमाया है। यहां भाजपा को दो और बसपा को एक सीट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed