फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rally organised on Ayurveda Day

Azamgarh News: आयुर्वेद दिवस पर बाइक रैली निकाली

Tue, 23 Sep 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bike rally organised on Ayurveda Day
21 आयुर्वेद दिवस पर निकाली गई बाइक रैली । श्रोत- सूचना कार्यालय
आजमगढ़। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय 25 शैय्या नगर में मंगलवार को दसवां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम उदरेज यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयुर्वेद के प्रति जागरूकता के लिए बाईक रैली का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ डाॅ. वीरेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली शहर के सिविल लाइन, नरौली चौराहा, सिधारी हाईडिल चौराहा और रैदोपुर से होकर कार्यक्रम स्थल पर रैली समाप्त हुई। कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, प्रकृति परीक्षण और योग शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों और योग प्रशिक्षकों ने लोगों का उपचार किया और आधुनिक समय में आयुर्वेद की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की। औषधियों का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में नोडल अधिकारी डाॅ. समीर कुमार गुप्ता एवं आरेश सिंह पटेल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम में डाॅ. श्यामसुन्दर नीरज, डाॅ. मोनिका अग्रवाल, डाॅ. रमाकान्त सहित अन्य चिकित्सक एवं स्टाफ ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed