फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike collided with tractor, innocent killed, mother serious

ट्रैक्टर से टकराई बाइक, मासूम की मौत, मां गंभीर

Tue, 08 Dec 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with tractor, innocent killed, mother serious
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के पटेलनगर में एफसीआई गोदाम के पास मंगलवार शाम चार बजे के आसपास ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर में तीन साल के मासूम की मौत हो गई। वहीं, मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र मोहद्दीपुर निवासी ज्ञानचंद (40) अपनी पत्नी उर्मिला (35) और पुत्र निखिल (3) के साथ आजमगढ़ दवा दिलाने आए थे। लौटते समय शाम चार बजे के आसपास पटेलनगर में एफसीआई गोदाम के पास इनकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में निखिल की मौके पर ही मौत हो गई। उर्मिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि ज्ञानचंद बच गए। उर्मिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। निखिल तीन बहनों में इकलौता भाई था।
विज्ञापन

हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत
बलरामपुर। दोहरीघाट के बलवली निवासी किशोर (65) पुत्र राजदेव गांव के पास ही साइकिल से जाते समय किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed