{"_id":"234702e072e93ea8b40a36fd7459cda8","slug":"bharat-milap-overwhelmed-by-seeing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरत मिलाप देख हुए विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरत मिलाप देख हुए विभोर
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला समितियों द्वारा आयोजित रामलीला में शुक्रवार की रात राम-भरत मिलाप का मंचन किया गया। इसे देख लोगों की आंखें छलक गईं। फूलपुर संवाददाता के अनुसार, फूलपुर कस्बे में शुक्रवार की रात राम भरत मिलाप का बड़ा ही सजीव मंचन किया गया। रथ पर बैठाकर प्रभु राम, लक्ष्मण, भरत, श़त्रुघ्न, हनुमान और माता सीता को बैठाकर भ्रमण कराया गया। जगह-जगह भगवान राम की आरती उतारी गई।
कस्बे में श्रीराम भरत का मिलन देख लोगों की आंखें छलक गईं। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। इस दौरान फूलपुर में दर्जन भर से अधिक झांकी निकाली गई। कस्बे में जगह जगह लंगर का आयोजन किया गया। भरत मिलाप के मौके पर बिरहा का आयोजन किया गया।
लोग रात भर बिरहा गीतों का आनंद उठाते रहे। बोंगरिया संवाददाता के अनुसार, मेहनगर विकास खंड के कटहन गांव में चल रही रामलीला में शुक्रवार की रात को राम भरत मिलाप का मंचन किया गया। राम के वन से वापस लौटने पर पूरी प्रजा में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
इस दौरान प्रभु राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकी निकली गई। जगह-जगह लोगों ने प्रभु राम की आरती उतारी। वशिष्ठ ऋषि द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ राम राज्याभिषेक किया गया।