फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Begging for earthquake victims

भूकंप पीड़ितों के लिए भिक्षाटन

Fri, 08 May 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़। Updated Fri, 08 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Begging for earthquake victims
 भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए गुरुवार को शिब्ली कालेज में छात्रसंघ की अध्यक्ष शीला यादव के नेतृत्व में छात्रनेताओं ने भिक्षाटन किया। इसके साथ ही दो मिनट का मौन रखकर भूकंप में मारे गए लोगाें की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन

 छात्रसंघ अध्यक्ष शीला यादव ने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि पड़ोसी देश की मदद करना हम सभी का धर्म है। उन्होंने कहा कि आप सभी इस कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि एकत्र धन को जिलाधिकारी आजमगढ़ के माध्यम से नेपाल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष प्रतिनिधि हरिकेश कुमार यादव, विनीत सिंह, मो. आदिल, लालजीत यादव, राधा रमन उपाध्याय, लालजीत यादव, नवनीत रंजन, शेरु पांडेय, अभय सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने नगर क्षेत्र में नेपाल के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए दो दिनों तक चंदा एकत्र किया। गुरुवार को 35,000 रुपया संघ के गोरक्ष प्रांत के मुख्यालय गोरखपुर भेजा गया। वहां से भूकंप पीड़ितों को सहायता के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि  भूकंप जैसी आपदा में फंसे नेपालवासियों की मदद करना सभी भ्ाारतीयों का कर्तव्य बनता है। हम सभी को दिल खोल इस नेक कार्य के लिए आगे आना चाहिए।

चंदा एकत्र करने में प्रमुख रूप से इंदुभूषण अग्रवाल, संत प्रसाद अग्रवाल, ओम प्रकाश पांडेय एडवोकेट, संतोष, राहुल कुमार राय एडवोकेट, मनीष सिंह, विनय, वीरेंद्र जायसवाल सहित काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed