फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Barawafat procession will come out without DJ

बिना डीजे के निकलेगा बारावफात का जुलूस

Wed, 05 Oct 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Barawafat procession will come out without DJ
अतरौलिया। नगर पंचायत के गोला क्षेत्र में मंगलवार को मूर्ति समितियों व मुस्लिम संगठनों के बीच शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें दुर्गा पूजा मेला और बारावफात के जुलूस को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अतरौलिया दुर्गा पूजा का मेला पूर्णिमा को होता है उसी दिन बारावफात का पर्व पड़ने से दोनों समुदायों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। जिसे देखते हुए अतरौलिया प्रभारी निरीक्षक द्वारा शांति समिति की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में बीच का रास्ता निकालते हुए यह तय हुआ कि बारावफात का जुलूस, बिना डीजे के ई रिक्शा व ठेले आदि के माध्यम से शाम छह बजे से शुरू होकर रात 9 बजे तक समाप्त होगा।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा समितियां पूर्व की भांति अपने पंडाल व लाइट आदि की सजावट करेंगे। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों द्वारा सर्वसम्मति से यह व्यवस्था पर सहमति बनी दुर्गा पूजा के दौरान विसर्जन में रामबरन चौक की मूर्ति पूरब पोखरी पर जाकर वहां अपने श्रद्धालुओं की आरती कराकर पुन: बरन चौक पर आएंगी। सारी मूर्ति समितियां 12 तारीख को शाम पांच से सात बजे के बीच निकलेंगी। इस मौके पर अरविंद जायसवाल, रजत मद्धेशिया, सुमित कुमार अग्रहरि, रामजतन मोदनवाल, रवि अग्रहरि, गोपाल कसौधन, काशीनाथ सोनी, महेश सोनी, शिव कुमार अग्रहरि, रज्जाक अंसारी, मौलाना अब्दुल बारी नईमी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed