फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ballia ranks first in paddy procurement, Mau lags behind

Azamgarh News: धान खरीद में बलिया पहले पायदान पर, मऊ फिसड्डी

Mon, 30 Jan 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ballia ranks first in paddy procurement, Mau lags behind
आजमगढ़। मंडल में धान खरीद में बलिया जनपद आगे है। यहां तीन माह में लक्ष्य के सापेक्ष 83.67 प्रतिशत धान किसानों से खरीदा जा चुका है। मऊ की स्थिति सबसे खराब है। जबकि आजमगढ़ 74.08 प्रतिशत खरीद के साथ दूसरे स्थान पर है। मंडल में 2.48 लाख लक्ष्य के सापेक्ष 77.56 प्रतिशत धान की खरीदारी हुई है। अब तक कुल 192351.48 एमटी धान खरीदा जा चुका है। अभी 28 फरवरी तक धान की खरीद होनी है। ऐसे में माना जा रहा है कि लक्ष्य से अधिक धान की खरीद होगी।
विज्ञापन

आजमगढ़ मंडल को 2.48 लाख एमटी धान खरीद का लक्ष्य मिला है। तीन माह में मंडल में लक्ष्य के सापेक्ष 37480 किसानों से 192351.48 एमटी धान क्रय एजेंसियों द्वारा खरीदा जा चुका है। जनपदवार देखा जाय तो धान खरीद में बलिया जनपद सबसे आगे चल रहा है। बलिया को 1.15 लाख एमटी धान की खरीद करना है। यहां पर अब तक 16315 किसानों से 96222.66 एमटी धान खरीदा जा चुका है। बलिया में धान खरीद का प्रतिशत 83.67 है। धान खरीद में मऊ की स्थिति शुरू से ही सबसे खराब चल रही है। 60 हजार एमटी मिले लक्ष्य के सापेक्ष 9768 किसानों से 42053.98 एमटी ही धान की खरीद की गई है। वहीं धान खरीद में आजमगढ़ दूसरे स्थान पर है। आजमगढ़ को 73 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य मिला है। जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष 11397 किसानों से 54074.79 एमटी धान खरीद हो चुकी है। आजमगढ़ में धान खरीद का प्रतिशत 74.08 है।
विज्ञापन

तीनों जनपदों में धान खरीद तेजी से हो रही है। लाभांवित किसानों के खाते में धान खरीद का सीधे भुगतान किया जा रहा है। धान खरीद का लक्ष्य जल्द ही पूूरा होगा। - राममूर्ति पांडेय, संभागीय खाद्य नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed