फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Baba's consecration will be in Pagoda today, preparations complete

आज शिवालयों में होगा बाबा का अभिषेक, तैयारियां पूरी

Sun, 05 Jul 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Baba's consecration will be in Pagoda today, preparations complete
शहर के पुरानी कोतवाली स्थित शिव मंदिर में श्रावण मास की तैयारी में मंदिर की साफ सफाई करते युवक। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सोमवार से श्रावण मास की शुभारंभ हो रही है। इसको लेकर शिवालयों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से इस साल कांवड़ मेला नहीं लग रहा है। इसके साथ ही मंदिरों में अधिक भीड़ भी नहीं होने दी जाएगी। इसलिए इस बार लोग घरों में ही रहकर पूजा-अर्चना करेंगे। हालांकि सभी मंदिर खुले रहेंगे लेकिन मंदिरों में एक समय में चार से पांच लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

सावन मास में बाबा को जल चढ़ाने के लिए जनपद से हजारों की संख्या में लोग कांवरिया बनकर बाबा धाम जाते हैं। लेकिन कोरोना महामारी से लोगों केे बचाने के लिए सरकार ने इस बार कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके कारण इस बार लोग बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक नहीं कर सकेंगे। इस बात को लेकर श्रद्धालुओं में मायूसी है। वहीं नगर के प्रसिद्ध भवरनाथ मंदिर और बाबा भवरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए व्यापक प्रबंधक किए गए हैं। इस बात का ख्याल रखा जा रहा है। एक बार में पांच से ज्यादा लोगों को मंदिर के अंदर प्रवेश न दिया जाए। इसके लिए नगर से सटे बाबा भवरनाथ मंदिर की साफ सफाई कर उसे जलाभिषेक के लिए तैयार कर लिया गया है। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की गई। जिसमें पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग लाइन लगवाई जाएगी। बैरिकेडिंग में इस बात का ध्यान रखा गया है कि दर्शन और पूजन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। मंदिर के अंदर ज्यादा भीड़ न होने पाए इसके लिए पुलिस बल की व्यापक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed