{"_id":"5f01ca9c8ebc3e42c6239ee2","slug":"azamgarh-the-couple-could-be-isolated-at-12-am-azamgarh-news-vns5340305200","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : रात 12 बजे आइसोलेट हो पाए सराफा दंपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ : रात 12 बजे आइसोलेट हो पाए सराफा दंपति
विज्ञापन
मेंहनगर। कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी सराफा दंपति की रिपोर्ट शनिवार शाम कोरोना पॉजिटिव आई थी। लेकिन पोर्टल पर दोनों मरीजों की सूचना अपडेट न होने से स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों को आइसोलेट करने को लेकर उलझी रही। रात 12 बजे मरीजों को मेडिकल कालेज में आइसोलेट किया जा सका।
कस्बे के वार्ड नंबर 10 हरिवंशनगर निवासी सराफा दंपति ने सांस की समस्या होने पर 30 जून को वाराणसी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। इसके साथ ही वो प्राइवेट में इलाज भी करा रहे थे। शनिवार देर शाम सात बजे उनको जानकारी मिली की दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। उन्होंने इसकी जानकारी तहसील प्रशासन और सीएमओ को दी। पोर्टल पर दोनों की सूचना अपडेट न होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम देर रात तक उलझी रही। मरीज बार-बार आइसोलेट करने के लिए अधिकारियों को फोन कर रहे थे। वहीं आधिकारिक सूचना न होने से स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस नहीं भेज रहा था। रात 12 बजे वाराणसी के पोर्टल पर दोनों मरीजों की सूचना अपडेट होने के बाद मरीजों को पहले डेंटन कालेज इटौरा ले जाया गया। वहां भर्ती नहीं करने पर उन्हें मेडिकल कालेज में आइसोलेट किया गया। इससे मरीज दंपति काफी नाराज दिखे।
रिपोर्ट आने के बाद रात में किया गया आइसोलेट
सरायमीर। ब्लाक मिर्जापुर के गांव दरिखा शेख अहमदपुर निवासी 20 वर्षीय युवक 30 जून को मुंबई से घर आया था। इसकी जांच फूलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुई थी। शनिवार को रात लगभग नौ बजे रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त होते ही गांव में तहसील के कर्मचारी पहुंचे और पॉजिटिव मरीज के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीण कुमार चौधरी टीम के साथ गांव में पहुंचे मरीज को एंबुलेंस से महामृत्युंजय डेटंल कालेज इटौरा आइसोलेट कराया।