फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: SP MLC Lilavati Kushwaha targeted the state government, said - the kitchen of women stunned by inflation

आजमगढ़ : सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- महंगाई की मार से सूनी हुई महिलाओं की रसोई

Fri, 10 Sep 2021 08:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Sep 2021 08:20 PM IST
सार

पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े व दलितों का आरक्षण समाप्त करने का षडयंत्र कर रही है। उन्होंने 2022 में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Azamgarh: SP MLC Lilavati Kushwaha targeted the state government, said - the kitchen of women stunned by inflation
सपा कार्यालय पर आयोजित महिला संगोष्ठी को संबोधित करतीं लीलावती कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है, महिला उत्पीड़न, हत्या, दुष्कर्म, अपहरण की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है और उनके मान-सम्मान पर हमला हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ महंगाई की मार से महिलाओं की रसोई  सूनी है, जीवन दूभर हो गया है। उन्होंने उक्त बातें शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित महिला संगोष्ठी में कही।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़ है और अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं। कोरोना काल में प्रदेश की जनता दवा और ऑक्सीजन के अभाव में मरती रही और प्रदेश सरकार लोगों को गुमराह करने में लगी रही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उप्र में अखिलेश यादव की सरकार बना कर ही सारी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि गांव-गांव समाजवादी सरकार बनाने के लिए लग जाएं।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि समाज की आधी आबादी आज अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। खास कर पिछड़ी व दलित महिलाओं का मान-सम्मान खतरे में है। भाजपा सरकार पिछड़े व दलितों का आरक्षण समाप्त करने का षडयंत्र कर रही है। उन्होंने 2022 में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का आह्वान किया। संगोष्ठी को समाजवादी महिला सभा आजमगढ़ की प्रभारी एवं प्रदेश सचिव श्रीमती शीला विश्वकर्मा, अल्का कुशवाहा, जिलाध्यक्ष महिला सभा श्रीमती बबिता चौहान ने भी संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed