फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: RT-PCR test started in medical college, CM Yogi launched through VC

आजमगढ़: मेडिकल कॉलेज में आरटी-पीसीआर जांच शुरू, सीएम योगी ने वीसी के जरिए किया शुभारंभ

Mon, 31 Aug 2020 06:48 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 31 Aug 2020 06:48 PM IST
सार

  • प्रतिदिन 150 सैंपलों की होगी जांच
  • बाद में 300 तक बढ़ाई जाएगी क्षमता

विज्ञापन
Azamgarh: RT-PCR test started in medical college, CM Yogi launched through VC
सीएम योगी आदित्यनाथ।

विस्तार

राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल चक्रपानपुर के माइक्रोलॉजी विभाग में सोमवार को बीएसएल-2 लैब का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। इसी के साथ ही उन्होंने प्रदेश के 10 राजकीय मेडिकल कॉलेज और तीन प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में भी लैब का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


आजमगढ़ जनपद स्थित मेडिकल कालेज में लैब खुल जाने से प्रतिदिन 150 सैंपल्स की जांच की जा सकेगी। सैंपल से 24 घंटे के अंदर रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा। इसे बाद में बढ़ा कर 300 सैंपल किया जाएगा। अभी रोजाना 400 या उससे ज्यादा की संख्या में आरटी-पीसीआर जांच के लिए जनपद में सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है। 

विज्ञापन

ऐसी स्थिति में जिन सैंपल की जांच की आवश्यकता तुरंत होगी, उसे ही मेडिकल कालेज में भेजा जाएगा। शेष सैंपल वैसे ही जांच के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे। उद्घाटन के साथ ही लैब से रिपोर्ट आनी भी शुरू हो गई है। शाम पांच बजे तक तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव और अन्य की निगेटिव आई थी। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि फिलहाल लैब को आजमगढ़ जनपद से ही सैंपल भेजा जाएगा।  

मेडिकल कॉलेज में लैब के संचालन के लिए टीम की तैनाती की गई है। इसके नोडल ऑफिसर विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी डॉ. प्रतीक्षा श्रीवास्तव, लैब इंचार्ज आतोष त्रिपाठी, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. दिलशाद, डॉ. अनिल यादव, डॉ. तनु बिस्ट, डॉ. ममता सिंह, डॉ. राहुल शुक्ला, डॉ. फरहत फातिमा और 10 लैब टेक्नीशियन हैं। सीएम ने कहा कि सभी लैब पूरी पारदर्शिता एवं क्षमता के साथ कार्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed