फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Recovery of toll tax done only in Sehda

आजमगढ़ : केवल सेहदा में हुई टोल टैक्स की वसूली

Mon, 02 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Recovery of toll tax done only in Sehda
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार से टोल वसूली शुरू हो गई। हालांकि तीन जगह के बजाए सिर्फ सेहदा में ही प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली हुई। फुलवरिया और सठियांव में टोल वसूली नहीं हुई। रविवार की दोपहर 12.08 बजे अमर उजाला की टीम सेहदा टोल प्लाजा पर पहुंची। यहां वाहनों की कतार लगी हुई थी। काउंटर पर बैठे कर्मचारी वाहनों से पैसे लेने में व्यस्त थे। लेकिन फास्टैग की व्यवस्था शुरू न होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन कर्मचारियों को टैक्स की वसूली के लिए काउंटर पर बिठाया गया था, उनके पास फुटकर पैसे नहीं थे। इसके कारण वह परेशान दिखे। वाहन चालक देर होने पर शोर मचा रहे थे। वहां तैनात कर्मी ने बताया कि सुबह आठ बजे से टोल नाके पर वसूली का कार्य शुरू हुआ है। थोड़ी बहुत परेशानी है, जिसे जल्द दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

फुलवरिया में टोल नाका नहीं हो सका शुरू
अहरौला। फुलवरिया सूखीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एंट्री के लिए बनाए गए लेफ्ट और राइट में टोल नाके की रविवार दोपहर 1:10 पर पड़ताल की गई। टोल नाके पर वसूली होती नहीं मिली। यहां निर्माण कार्य में लगे पीएनसी के कुछ लोग मौजूद थे। निर्माण की देखरेख करने वाले अरुण कुमार ने बताया कि अभी यहां वसूली संबंधी गतिविधि नहीं है। टोल वसूली से संबंधित अधिकारी या कर्मचारी भी नहीं पहुंचे हैं। अभी टोल नाके का निर्माण चल रहा है। निर्माण पूरा होने में 20 दिन से ज्यादा समय लगेगा। अभी गाड़ियां बिना टोल अदा किए ही प्रवेश कर रही हैं।
विज्ञापन

सुबह यूपीडा कर्मियों ने की वसूली, फिर बंद
सठियांव। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में प्रवेश के लिए मऊ रोड पर सठियांव से लिंक मार्ग बनाया गया है। सुबह आठ बजे टोल टैक्स की वसूली के लिए जब पीएनसी के कर्मचारी नहीं पहुंचे तो यूपीडा के कर्मचारियों ने वसूली शुरू की। एक दो घंटे तक वसूली चली लेकिन जब टैक्स की वसूली करने वाली टीम के कर्मचारी नहीं पहुंचे तो यूपीडा कर्मचारियों ने भी वसूली बंद कर दी। शाम तक टोल प्लाजा पर वसूली करने वाले कर्मचारियों का कहीं पता नहीं था। यूपीडा के मीडिया सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय ने बताया कि अभी कंपनी नई है। मैन पावर कमी है। जल्द सभी टोल नाकों पर कर्मी पहुंच जाएंगे। फास्ट टैग को एक्टीवेट किया जा रहा है। इसमें कुछ दिन लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed