{"_id":"670bb15e182c69b2dd070645","slug":"azamgarh-police-arrested-two-accused-in-suicide-case-of-married-woman-who-fed-up-of-harassment-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की थी खुदकुशी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की थी खुदकुशी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sun, 13 Oct 2024 05:09 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 13 Oct 2024 05:09 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले की पुलिस ने विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद मृतका के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
UP police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाने की पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों आरोपियों में नागेंद्र राम व लखेंद्र राम गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ मृतका के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
यह है मामला
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा (असमान पट्टी) गांव निवासी भरत राम ने 12 अक्तूबर को थाने में तहरीर दी। आरोप था कि उनकी बेटी की शादी 10 वर्ष पहले फिरोजाबाद के रहने वाले राहुल के साथ हुई थी, लेकिन बेटी पति व बच्चों को छोड़कर लगभग दो वर्ष से गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव निवासी नागेंद्र राम के साथ रहने लगी थी। जहां किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया। इस कारण नागेंद्र राम व उसके भाई लखेंदर उनकी बेटी से मारपीट व गाली गलौज करते थे। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने 10 अक्तूबर को खुदुकशी कर ली।
विज्ञापन